Editor

मोहर्रम पर थानाध्यक्ष सख्त, कई गांवों में रूट मार्च कर दिए निर्देश

Hamari sevaye

लोहता: आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए लोहता पुलिस ने शनिवार शाम रूट मार्च निकाला। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ महमूदपुर, तकिया, अलावल, मीना बाजार, कनई सराय व हरपालपुर गांव में ताजिया के निर्धारित रूट का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान, ताजियादार, सरदार, महतो समेत आयोजकों के साथ बैठक की और सख्त हिदायतें दीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया की लंबाई-चौड़ाई पूर्व की भांति ही रहेगी और ताजिया निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। कोई नई परम्परा शुरू नहीं की जाएगी।थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से शांति-सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि डीजे व अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की पैनी नजर है। त्यौहार पर सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।ग्राम प्रधान महमूदपुर इम्तियाज हाशमी और हैदर महतो ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में मोहर्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस दौरान कस्बा इंचार्ज ऋतुराज सिंह समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment