Editor

वरूणा जोन में कई चौकी प्रभारियों का तबादला, 3 महिला उपनिरीक्षकों को मिली कमान

Hamari sevaye

वाराणसी के वरूणा जोन में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई चौकी प्रभारियों का तबादला किया गया है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने तीन महिला उपनिरीक्षकों को नई चौकियों की जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें चौकी प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पहले भी जोन की दो चौकियों पर महिला उपनिरीक्षक तैनात थीं।

VK Finance

नई नियुक्तियों के बाद अब वरूणा जोन में कुल पांच चौकियों की कमान महिला उपनिरीक्षकों के हाथ में होगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि महिला अधिकारियों की तैनाती से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिलेगी। साथ ही महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में भी सहूलियत होगी।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, ताकि जनता को बेहतर सुरक्षा और त्वरित न्याय मिल सके।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment