Editor

गंगा के बीच नाव पर शराब पार्टी, डीजे की धुन पर जश्न का वीडियो वायरल

वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर शराब पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शहर में बवाल मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग नाव पर डीजे की तेज धुन पर नाचते-गाते हुए शराब पीते और जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी जा रही है।

VK Finance

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है, जब माझी समाज के लोग मिर्जापुर के बड़ी शीतला माता अदलपुरा मंदिर में बधावा लेकर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने गंगा के बीच नाव पर डीजे बजाकर शराब पार्टी शुरू कर दी। जबकि प्रशासन पहले ही गंगा में इस तरह के आयोजनों और हुड़दंग पर सख्त रोक लगा चुका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह की गतिविधियां धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं। इससे पहले भी गंगा में इफ्तार पार्टी के मामले में पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🚨🚤

खबर को शेयर करे

Leave a Comment