

कौशांबी। जिले के सरसवा ब्लॉक के कुम्हियावा गांव में नाली और जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गांव में नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर भर गया है और लोगों को उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई और निर्माण कार्य न होने के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। गंदगी और जलभराव के चलते संक्रमण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अब तक इस समस्या पर न तो किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर पड़ी है। और न ही ग्राम प्रधान द्वारा कोई ठोस कदम उठाया गया है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है। कि जल्द से जल्द नाली और सड़क की समस्या का समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को गंदगी और संक्रमण के खतरे से राहत मिल सके। अब यह मामला अधिकारियों के लिए जांच का विषय बन गया है। कि आखिरकार इतनी बड़ी समस्या के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

* Reporter Ajay Kumar