Editor

शुक्लागंज में मेट्रो स्टेशन बनने की उम्मीद बढ़ी! गंगापुल चौराहे पर दिल्ली की टीम ने किया सर्वे

Hamari sevaye

लखनऊ-कानपुर के बीच मेट्रो चलाने की तैयारी के साथ अब शुक्लागंज (गंगाघाट) में भी संभावित मेट्रो स्टेशन के लिए जगह तलाशने का काम तेज हो गया है।

VK Finance

#शुक्रवार को #दिल्ली से आए इंजीनियर की टीम ने गंगापुल चौराहे के पास मनोहर नगर मोड़ पर यातायात का सर्वे किया।

⏱️ महज 15 मिनट में गुजरे—
🏍️ 250 बाइक
🚗 40 कारें
🚲 150 साइकिलें
🚙 16 अन्य वाहन

लगातार भारी यातायात और कानपुर से सीधी कनेक्टिविटी को देखते हुए गंगापुल चौराहा मेट्रो स्टेशन के लिए अहम स्थान माना जा रहा है।

अब सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तकनीकी जांच होगी और आगे DPR तैयार कर परियोजना की लागत तय की जाएगी। हालांकि, मेट्रो स्टेशन की अंतिम जगह पर अभी फैसला होना बाकी है।

अगर शुक्लागंज में मेट्रो स्टेशन बनता है तो कानपुर-उन्नाव के यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है!

👉 आपके हिसाब से शुक्लागंज में मेट्रो स्टेशन कहां बनना चाहिए? कमेंट करके बताइए।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment