

The VOICE INDIA News-kolkata

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी शुक्रवार को हावड़ा के लिलुआ वर्कशॉप मैदान में आयोजित श्री हनुमंत कथा में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने पूज्य बागेश्वर धाम सरकार से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा का श्रवण किया। मंच पर पूज्य सरकार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
धार्मिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कथा स्थल पर जय श्री राम और बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
04 से 06 सितंबर तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।