रोहनिया।मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे पर ओवर ब्रिज के पास बुधवार को रात में लगभग 8 बजे मोहनसराय से अखरी की तरफ जाते समय ट्रक के टक्कर से चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर टिकरी निवासी बाइक सवार विकास राजभर तथा उनकी मां सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहनसराय चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर सिंह ने उक्त दोनों घायलों को मोहन सराय स्थित गंगा सेवा सदन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया तथा घर वालों को फोन द्वारा जानकारी दिया।
