
वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के विधि महाविद्यालय सभागार में एलएलबी एवं एमए की छात्राओं के लिए मिस फ्रेशर व मिस फेयरवेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ आरम्भ हुआ संस्थापक एडवोकेट पंडित जय नारायण दूबे एवं संस्थापिका पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती शांति दूबे को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दूबे ने छात्राओं को संबोधित करते हुए न्यायिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने और संस्थान का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। वहीं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो भविष्य को संवारती है और संस्थान की पहचान बनाती है।निर्णायक मंडल व आयोजन निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ. रोली पाण्डेय, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ. प्रतिमा मिश्रा, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. प्रियंका गिरी व डॉ. अनीता शर्मा शामिल रहीं। आयोजन में निदेशक आशीर्वाद दूबे, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दूबे एवं प्रशासनिक अधिकारी कीर्तिमान दूबे की सक्रिय भूमिका रही।
पुरस्कार विजेता एलएलबी:
मिस फ्रेशर – सबीना नाज
स्पॉटलाइट – साक्षी अग्रवाल
मिस फेयरवेल – खुशी सिंह
मिस स्टूडियो – श्रेया जायसवाल
प्राइड ऑफ कॉलेज – साक्षी सिंह राजपूत
एमए:
मिस फेयरवेल – रोशनी सिंह
मिस ब्यूटीफुल – मुस्कान सोनकर
मिस स्टूडियो – पूजा मौर्या
शिक्षकों को सम्मान
कार्यक्रम में डॉ. सुजीत राय, डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, डॉ. अनीता सिंह एवं डॉ. प्रियंका गिरी को वर्ल्ड बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर डॉ. मंजीत किशोर, डॉ. प्रेम कुमार सहित समन्वयक डॉ. श्याम सुन्दर मिश्रा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन साक्षी सिंह राजपूत ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।*
