Editor

वाराणसी में कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी के गोदौलिया-दशाश्वमेध क्षेत्र में युवा व्यापारी वर्ग ने मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित नर्मदा नदी डैम हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दर्जनों युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर जुलूस निकाला और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

VK Finance

युवा व्यापारी मोहित यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। अगर प्रशासन सतर्क रहता तो इस दर्दनाक हादसे को रोका जा सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नाविक की बड़ी लापरवाही थी, जिसने बिना लाइफ जैकेट पहनाए यात्रियों को नाव में बैठाया, जो सीधे तौर पर हादसे का कारण बना।

इस कैंडल मार्च में मोहित यादव, विकास यादव, हरिओम यादव, मुन्ना लाल यादव, सोनी सिंधी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती बरतने की मांग की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment