Editor

ऑटो चालक अचेत अवस्था में मिला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

शिरडी गैस एजेंसी के पास मिली लाश, पहचान की कोशिश जारी

VK Finance

लोहता: लोहता थाना क्षेत्र के शिरडी गैस एजेंसी के पास रविवार दोपहर लगभग 35 वर्षीय ऑटो चालक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल काशी विद्यापीठ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि शिरडी गैस एजेंसी के पास एक ऑटो चालक अचेत अवस्था में पड़ा है। उपनिरीक्षक मय हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्राइवेट वाहन से उसे अस्पताल भेजा। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया गया।मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment