Editor

कटका के दिलीप सिंह बने बंगाल में विधायक, भदोही में जश्न का माहौल

भदोही जिले के कटका गांव के निवासी दिलीप सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चापदानी विधानसभा सीट से विधायक चुने जाने के बाद उनके गांव कटका और बाबूसराय बाजार में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह लोगों ने मिठाई बांटकर और जश्न मनाकर अपनी खुशी जाहिर की।

VK Finance

बताया जा रहा है कि पिछली बार दिलीप सिंह को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने कड़ी मेहनत और मजबूत जनसंपर्क के दम पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हराकर शानदार जीत हासिल की। उनकी जीत को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दिलीप सिंह का जीवन संघर्ष और मेहनत की मिसाल रहा है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बाबूसराय के इंटर कॉलेज से पूरी की और इसके बाद रोजगार की तलाश में कोलकाता का रुख किया। वहां उन्होंने एक कपड़े की दुकान पर काम करते हुए अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपना गारमेंट व्यवसाय खड़ा किया।

करीब 15 वर्षों से वे सक्रिय राजनीति में हैं और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। उनकी लगन और जनता से जुड़े रहने की शैली ने उन्हें यह सफलता दिलाई है।

उनकी इस जीत से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे भदोही जिले में गर्व और खुशी का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment