

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रविवार को में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान दोनों ने गुजरात स्थित से लाए गए पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक किया और देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम परिसर में आयोजित “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” में भी सहभागिता की। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक वातावरण के बीच दोनों नेताओं ने संतों, विद्वानों और श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से “ॐ” का जाप किया। इस अवसर पर काशी और सोमनाथ के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को भारत की सनातन परंपरा का प्रतीक बताया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी और सोमनाथ भारत की आध्यात्मिक चेतना के दो प्रमुख केंद्र हैं, जो राष्ट्र को सांस्कृतिक एकता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।