Editor

सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, अंडे फेंके जाने और नारेबाजी का आरोप,देखें वीडियो

Hamari sevaye

VK Finance

रिपोर्ट-रंजीत सिंह

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा के दौरान मारे गए कार्यकर्ता के घर जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिषेक बनर्जी बाइक से थे, तभी कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उनके ऊपर अंडे फेंके जाने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने “चोर-चोर” के नारे लगाए। विरोध के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और धक्का-मुक्की की भी खबरें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी के कपड़े फट गए तथा उनके खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई।

बताया जाता है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें हेलमेट पहनाकर वहां से निकाला गया। घटना के दौरान पत्थरबाजी होने के भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment