

रंजीत सिंह

कोलकाता।जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय में मंगलवार को कृषि विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान खेतों एवं कृषि भूमि में जलभराव की समस्या को रोकने तथा प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्षा शुरू होने से पहले ही जल निकासी तंत्र को मजबूत किया जाए, ताकि खेतों में पानी जमा न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने को कहा गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देशों का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बरसात के दौरान कृषि कार्य प्रभावित न हों और जलभराव के कारण किसानों को होने वाले नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, जिससे वर्षा ऋतु में जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसानों को राहत मिल सके।