Editor

देशभर में मौसम का बदलेगा मिजाज, 17 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Hamari sevaye

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देशभर के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2 से 3 दिनों में केरल में प्रवेश कर सकता है। सामान्यतः मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार इसमें हल्की देरी हुई है। हालांकि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हैं।

VK Finance

आईएमडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जून तक बारिश और तेज आंधी की संभावना है। उत्तराखंड, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। वहीं केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में पूरे सप्ताह भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment