Editor

यूपी में फिर बढ़ी गर्मी की मार, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Hamari sevaye

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म होती नजर आ रही है। प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप के साथ गर्म हवाओं का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कें और बाजार लगभग सूने दिखाई दिए।

VK Finance

मौसम विभाग ने 9 और 11 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

हालांकि 12 और 13 जून के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, लेकिन इसके बावजूद तापमान 44 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment