Editor

चेतगंज पुलिस द्वारा 25000/- रूपये का पुरस्कार घोषित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Hamari sevaye

पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में मुखबिर खास की सूचना व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश की मदद से मु0अ0सं0- 140/2026 धारा धारा 318 (4), 319 (2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व धारा 4,7,13 (2), 13(3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 से संबधित पच्चीस हजार का पुरस्कार घोषित / वांछित अभियुक्तगण 1. दौलत कुमार पुत्र प्रभास कुमार यादव निवासी वार्ड नं0 02 टेमाभेला थाना ग्वालपारा जिला मधेपुरा बिहार 2. नितीश कुमार पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी वार्ड नं0 7 थर्बिटिया रतनपुरा सुपौल बिहार को चौकाघाट लकड़ीमंडी के पास दिनांक 11.06.2026 को 04 मोबाइल, 02 प्रवेश पत्र, 05 प्रति आधार कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 04 पैन कार्ड 01 ब्लैंक चेक, 03 सिम कार्ड, 03 फोटो के साथ गिरफ्तार किया गया।

VK Finance

घटना का विवरणः-दिनांक 04.06.2026 को वादी की तहरीरी सूचना पर थाना चेतगंज पर मु०अ०सं० 140/2026 धारा धारा 318 (4), 319 (2), 336(3), 338, 340 (2) बीएनएस व धारा 4,7,13(2),13 (3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 पंजीकृत करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित टीजीटी परीक्षा में मूल परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने वाले व्यक्ति व उसके सहयोगी को दिनांक 04.06.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के क्रम में अभियोग उपरोक्त में प्रकाश में आये पच्चीस हजार के ईनामिया वांछित अभियुक्त दौलत कुमार पुत्र प्रभास कुमार निवासी वार्ड नं0 02 टेमाभेला थाना ग्वालपारा जिला मधेपुरा बिहार व उसके साथी नितीश कुमार पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी वार्ड नं0 7 थर्बिटिया रतनपुरा सुपौल बिहार को मुखबिर खास की सूचना व इलेक्ट्रानिक सर्विलांश की मदद से दिनांक 11.06.2026 को लकडीमंडी चौकाघाट से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विवरण पूछताछः- 1. अभियुक्त दौलत कुमार द्वारा पूछताछ बताया गया कि मेरे द्वारा साल्वर से सम्पर्क कर प्रतियोगी परीक्षा पास कराने हेतु परीक्षार्थीयों से नगद पैसा प्राप्त कर साल्वर को परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर परीक्षा देने हेतु नगद पैसा एडिटेड आधार कार्ड व एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार अभियुक्त अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए अपनी गलती की बार बार माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा ऐसा कोई गलत काम न करने की बात कह रहा हैं। अभियुक्त नितीश कुमार उपरोक्त दौलत कुमार की बातों का समर्थन करते हुए अपनी गलती की माफी मांगते हुए भविष्य में दोबारा इस प्रकार का गलत काम न करने की बात कह रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

  1. दौलत कुमार पुत्र प्रभास कुमार निवासी वार्ड नं0 02 टेमाभेला थाना ग्वालपारा जिला मधेपुरा बिहार उम्र करीब 31 वर्ष
  2. नितीश कुमार पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी वार्ड नं0 7 थर्बिटिया रतनपुरा सुपौल बिहार उम्र करीब 32 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण बरामदगी 04 मोबाइल, 02 प्रवेश पत्र, 05 प्रति आधार कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 04 पैन कार्ड, 01 ब्लैंक चेक, 03 सिम कार्ड, 03 फोटो,

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान दिनांक 11.06.2026 को, स्थान- चौकाघाट लकडीमंडी के पास से।

संबंधित अभियुक्त का विवरण- मु0अ0सं0-140/2026 धारा धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस व धारा 4,7,13(2), 13 (3) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 1

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्र०नि० श्री विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्ररेट वाराणसी
  2. उ0नि0 श्री विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
  3. उ0नि0 श्री वैभव शुक्ला चौकी प्रभारी चेतगंज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी
  4. का0 रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  5. का0 अनुज कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  6. का0 प्रशान्त तिवारी सर्विलांश सेल कमिश्नरेट वाराणसी।
खबर को शेयर करे

Leave a Comment