Editor

बांके बिहारी मंदिर के पास जर्जर छज्जा गिरा, 7 श्रद्धालु घायल, एक गंभीर नोएडा रेफर

Hamari sevaye

मथुरा। वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के समीप मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की गली नंबर-5 में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दर्शन करने आए सात श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

VK Finance

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया तथा सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभ में कुछ घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय और अन्य को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए रामकृष्ण मिशन अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।

घायलों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार अस्पताल पहुंचे। डीएम ने चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अलीगढ़ निवासी लक्ष्मी नारायण की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में बंदरों की उछलकूद के कारण जर्जर छज्जा गिरने की बात सामने आई है। यह हादसा मंदिर से लगभग 30 मीटर की दूरी पर हुआ। घटना के बाद वृंदावन की तंग गलियों में जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment