Editor

चचेरे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा फर्जी अभ्यार्थी, बायोमैट्रिक में फंसा

Hamari sevaye

डॉ. लोहिया महाविद्यालय केंद्र पर कूटरचित आधार-पैन समेत दस्तावेज बरामद, दोनों गिरफ्तार

VK Finance

राजातालाब । डॉ. राममनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय भैरवतालाब परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की प्रथम पाली में फर्जीवाड़ा पकड़ा गया।अभ्यर्थी दीपक कुमार ज्येष्ठवन्त पुत्र कामाख्या प्रसाद के स्थान पर उसका चचेरा भाई राज कुमार साह पुत्र अच्छे लाल कूटरचित आधार कार्ड व प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचा था। केंद्र पर बायोमैट्रिक सत्यापन, आईरिस स्कैन और फेस मैचिंग में बार-बार मिसमैच होने पर अधिकारियों को संदेह हुआ। गहन जांच में सभी दस्तावेज कूटरचित मिले।परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक प्रो. रणधीर सिंह की तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने मौके से दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में राज कुमार ने फर्जी दस्तावेज बनाने और परीक्षा देने की बात स्वीकार की। वहीं असली अभ्यर्थी दीपक ने भी माना कि उसने अपने स्थान पर चचेरे भाई को भेजा था। पुलिस के मुताबिक यह पहले से तय योजना थी।पुलिस ने मौके से कूटरचित आधार कार्ड, पैन कार्ड, प्रवेश पत्र, ओएमआर उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पुस्तिका बरामद की। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment