Editor

बनारस रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, बीमारी से मौत की आशंका

Hamari sevaye

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान मिर्जापुर जनपद के कछवा बाजार निवासी 40 वर्षीय साबिर अली के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मौत बीमारी के कारण होने की आशंका जताई जा रही है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 2:15 बजे स्टेशन परिसर में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी जीआरपी बनारस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई।

शव की पहचान कराने के लिए जीआरपी ने मृतक का फोटो रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, यात्री हाल, टिकट घर, सर्कुलेटिंग एरिया, ऑटो स्टैंड तथा मंडुवाडीह लेबर मंडी में दिखाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि मृतक कछवा बाजार क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है। इसके बाद फोटो वहां भेजा गया, जहां से परिजन बनारस पहुंचे।

मृतक के चचेरे भाई शेख रोशन ने शव की पहचान साबिर अली पुत्र अली हसन, निवासी मोहल्ला पीर खान, कछवा बाजार, मिर्जापुर के रूप में की। पहचान के बाद जीआरपी ने मर्चरी हाउस शिवपुर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस के अनुसार मामले में किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment