Editor

घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, सगाई में शामिल होने आया था राजन

Hamari sevaye

वाराणसी। चौक थाना क्षेत्र के बेनिया मलिन बस्ती में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 59 वर्षीय राजन की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना तड़के की बताई जा रही है। सुबह जब परिजन जागे तो राजन खून से लथपथ अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, राजन मूल रूप से मिर्जापुर के नारायणपुर का निवासी था। वह अपनी दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की 20 जून को होने वाली सगाई में शामिल होने के लिए चार दिन पहले वाराणसी आया था। परिजनों के मुताबिक, तीन दिन पहले भी दो बुलेट सवार बदमाशों ने उस पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन राजन के जाग जाने और शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे।

मृतक के बेटे ने बताया कि घटना वाली रात परिवार के अन्य सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, जबकि राजन बाहर चारपाई पर सो रहे थे। सुबह देखा गया कि उनके सिर और पेट में गोलियां लगी थीं। परिजनों का दावा है कि उन्हें तीन गोलियां सिर में और दो गोलियां पेट में मारी गई हैं।

घटना की सूचना पर एसीपी दशाश्वमेध, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, एडीसीपी काशी वैभव बांगर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए कबीरचौरा मोर्चरी भेज दिया गया।

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment