Editor

अंडर-18 एशिया कप विजेता राहुल यादव का काशी में भव्य स्वागत

Hamari sevaye

वाराणसी। अंडर-18 हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य और सीर गोवर्धनपुर निवासी युवा खिलाड़ी राहुल यादव के प्रथम काशी आगमन पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर लंका, भगवानपुर, छित्तूपुर होते हुए सीर गोवर्धनपुर तक स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और मिठाइयों के वितरण ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

VK Finance

राहुल यादव के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, खेल प्रेमी और युवा खिलाड़ी मौजूद रहे। लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि राहुल ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर न केवल सीर गोवर्धनपुर और वाराणसी, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

इस अवसर पर अमन यादव, क्षेत्रीय पार्षद राम सिंह, कल्लू पहलवान, पूर्व हॉकी खिलाड़ी कमलेश यादव, राघवेंद्र राय, दिनेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की और राहुल यादव के सम्मान में जोरदार नारे लगाए। पूरे मार्ग पर उमड़े जनसैलाब और उत्साह ने इस स्वागत को यादगार बना दिया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment