
वाराणसी: बनारस स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास प्लेटफार्म न.एक पर मौजूद तीन वेंडरों का आरपीएफ उपनिरीक्षक सुधीर राय ने प्रति वेंडर 1000 रुपया जुर्माना लगा दिया। जिसपर नाराज वेंडरों ने कहा कि हम लोगो के पास ट्रेनों में सामान बेचने का परमिशन है इसके बावजूद आरपीएफ ने ये कार्रवाई कर दी। वेंडर अभय राज बिंद, अनिल कुमार भारतीय, राजा कुमार ने आरोप लगाया कि प्रमाण पत्र दिखाने के बावजूद बनारस स्टेशन की आरपीएफ ने एक न सुनी और जुर्माना लगा दिया। आरपीएफ उपनिरीक्षक सुधीर राय ने बताया अनाधिकृत लोगो पर कार्रवाई की गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों पर कार्रवाई हुई है।
