Editor

550 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त, ₹35 हजार जुर्माना वसूला

Hamari sevaye

वाराणसी। नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने लहरतारा इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 550 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के भंडारण और उपयोग के मामले में संबंधित व्यापारी पर ₹35,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही वसूल कर लिया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment