

वाराणसी -गंगा घाट रानी घाट के समीप जल पुलिस ने किशोर करीब 15 वर्ष दोस्तों के साथ गंगा स्नान हेतु रानी घाट पर आया था स्नान करते वक्त उक्त किशोर गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। ड्यूटी में लगे जल पुलिस हेड कांस्टेबल विनोद सिंह द्वारा स्थानीय नविको के सहयोग से तत्काल प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालक सुरक्षित बाहर निकाला गया परिजनों व पिता को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की प्रशंसा की गई। घाट पर स्नान कर रहे अन्य व्यक्तियों को बैरिकेटिंग के अन्दर रह कर ही स्नान करने हेतु बताया गया तथा गहरे पानी में स्नान कर रहे लोगों को हिदायत दिया गया।
