Editor

क्रिकेट मैच की रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Hamari sevaye

वाराणसी। लहरतारा क्षेत्र में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, नई बस्ती लहरतारा निवासी अंकित सोनकर (22 वर्ष) का क्रिकेट मैच के दौरान सत्येंद्र श्रीवास्तव नामक युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में अंकित सोनकर ने सत्येंद्र पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी अंकित सोनकर को गेट नंबर-4, फुलवरिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई लहरतारा चौकी प्रभारी प्रवीण सचान के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109/307 (हत्या के प्रयास) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment