Editor

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने किया योग

Hamari sevaye

वाराणसी-12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया, ज्वाइंट सीपी (मुख्यालय एवं अपराध)आलोक प्रियदर्शी, एडिशनल सीपी कानून एवं व्यवस्था शिव हरि मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे।। योगाभ्यास के दौरान योगा से होने वाले फायदों के सम्बन्ध में सभी को अवगत कराया गया तथा योगा को अपनी नित्यक्रिया में सम्मिलित करने सभी पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया। वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना सिगरा , चेतगंज , भेलूपुर , लालपुर, कैंट, शिवपुर , रोहनिया , आदमपुर , दशाश्वमेध , कोतवाली , जैतपुरा व लंका पुलिस द्वारा रविदास पार्क में योग किया गया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment