Editor

कैंट स्टेशन के पास अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Hamari sevaye

वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित विजयानगरम मार्केट में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब बेचने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि रात्रि 10 बजे के बाद शराब की दुकानें बंद होने के बावजूद कुछ लोग अधिक कीमत पर अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री कर रहे हैं।

VK Finance

सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद शराब और बीयर की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शराब की दुकानों के बंद होने के बाद ग्राहकों को ऊंचे दामों पर शराब उपलब्ध कराता था। इससे अवैध कमाई का कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिगरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment