Editor

सोनभद्र: अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, रॉबर्ट्सगंज-दुद्धी में 5 लाइब्रेरी/कोचिंग संस्थान सील

Hamari sevaye

सोनभद्र, 24 जून 2026
अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉबर्ट्सगंज और दुद्धी क्षेत्र में 5 लाइब्रेरी/कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया।

VK Finance

SP के निर्देश पर चला अभियान
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी दुद्धी, थाना प्रभारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान रॉबर्ट्सगंज की DLJDC लाइब्रेरी, संस्कार लाइब्रेरी, रिसर्च एंड रिसोर्स कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा दुद्धी की जया डिजिटल लाइब्रेरी और सक्सेस लाइब्रेरी की जांच की गई।

ये मिली गंभीर कमियां
निरीक्षण में संस्थानों में बेसमेंट में संचालन, अग्निशमन उपकरणों की अनुपलब्धता, आवश्यक पंजीकरण का अभाव और आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था न होना जैसी गंभीर कमियां मिलीं। इन्हें विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना गया।

तत्काल सील किए गए संस्थान
मानकों की घोर अनदेखी पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और सीएफओ की मौजूदगी में रॉबर्ट्सगंज के 3 और दुद्धी के 2 संस्थानों को सील कर दिया।

जिला प्रशासन और सोनभद्र पुलिस ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment