Editor

चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप, कई कोचिंग संस्थानों पर लटके ताले

Hamari sevaye

वाराणसी। लखनऊ के एक इंस्टीट्यूट में हुए भीषण अग्निकांड के बाद वाराणसी में भी फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) आनंद सिंह राजपूत, अग्निशमन विभाग की टीम और थाना लालपुर-पांडेयपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने विभिन्न कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।चेकिंग अभियान शुरू होते ही कई संस्थानों में हड़कंप मच गया। पांडेयपुर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुछ कोचिंग संस्थानों के संचालक ताला लगाकर मौके से चले गए, जबकि कई प्रतिष्ठानों ने अपने बैनर और पोस्टर हटाने शुरू कर दिए। कुछ स्थानों पर संचालकों ने अपने बोर्ड और विज्ञापन बैनरों को कागज से ढक दिया, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा।

VK Finance

संयुक्त टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों, आपातकालीन निकास, भवन सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन करने और आवश्यक अग्निशमन उपकरणों को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र में काफी हलचल देखने को मिली और कई संस्थान संचालक आवश्यक दस्तावेजों एवं सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्क नजर आए। प्रशासन की इस कार्रवाई को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment