Editor

‘बम बम भोले’ के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की पहली टोली का भव्य स्वागत

Hamari sevaye

श्रीनगर: बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कश्मीर घाटी पहुंच गया। इस पहले जत्थे में 4,800 से अधिक श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

VK Finance

यात्रियों के घाटी पहुंचते ही विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों, प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने फूल-मालाओं तथा “बम बम भोले” के जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल और आपातकालीन सहायता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

हर वर्ष लाखों श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में गहरा उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा सफलतापूर्वक एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment