Editor

चंदौली: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज

Hamari sevaye

चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी लाभान्वित होंगे।

VK Finance

योजना के अंतर्गत पात्र शिक्षक, शिक्षाकर्मी तथा उनके परिवार के सदस्यों को प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ कम होगा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने योजना को शिक्षकों के हित में सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment