
फिरोजाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य अपराध को “दुर्लभतम श्रेणी” (Rarest of Rare) का मामला मानते हुए मृत्युदंड का आदेश दिया।

गौरतलब है कि 30 मई 2026 को आरोपी ने अपनी प्रेमिका के डेढ़ वर्षीय बेटे की बेरहमी से पटक-पटककर हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया था।
फैसले के दिन आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। सजा सुनाए जाने के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।
अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने संतोष जताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और इसे न्याय की जीत बताया।