Editor

फिरोजाबाद: डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी, कोर्ट ने कहा ‘दुर्लभतम श्रेणी’ का मामला

Hamari sevaye

फिरोजाबाद में डेढ़ वर्षीय मासूम की निर्मम हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य अपराध को “दुर्लभतम श्रेणी” (Rarest of Rare) का मामला मानते हुए मृत्युदंड का आदेश दिया।

VK Finance

गौरतलब है कि 30 मई 2026 को आरोपी ने अपनी प्रेमिका के डेढ़ वर्षीय बेटे की बेरहमी से पटक-पटककर हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश फैल गया था।

फैसले के दिन आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। सजा सुनाए जाने के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कोर्ट परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने संतोष जताते हुए न्यायपालिका का आभार व्यक्त किया और इसे न्याय की जीत बताया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment