

वाराणसी। स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को चौखंबा स्थित काठ की हवेली से बाबा काल भैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाज के पदाधिकारी और महिलाएं शामिल हुईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने जयकारों, पुष्पवर्षा और आरती के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। बैंड-बाजे, पारंपरिक वाद्य यंत्र और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा काल भैरव मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
