Editor

पति से अवैध संबंध के शक में ननद ने की भाभी की हत्या, दो दिन बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Hamari sevaye

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पति और भाभी के बीच अवैध संबंध होने के शक में एक महिला ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार ने फर्श पर गिरने से मौत होने की कहानी बनाकर मामले को दबाने की कोशिश की।

VK Finance

घटना के दो दिन बाद आरोपी ननद पछतावे के चलते खुद पुलिस के पास पहुंची और हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में उसने बताया कि उसे अपने पति और भाभी के बीच पिछले चार वर्षों से संबंध होने का शक था। उसने कई बार भाभी से पति से दूरी बनाने को कहा, लेकिन विवाद बढ़ने पर गुस्से में रसोई से चाकू उठाकर उसके सीने पर कई वार कर दिए।

यह घटना 12 जुलाई की दोपहर करीब 3:30 बजे हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। मामले का खुलासा होने के बाद मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment