

कानपुर। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से अभद्रता करने व पैसों (नेग) के लिए विवाद करने के आरोप में 9 किन्नरों को गिरफ्तार किया गया। प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर सूचना मिलने के बाद संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया। पुलिस ने किन्नरों के विरुद्ध शांति भंग में की कार्यवाही।
