Editor

दिल्ली में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में लखनऊ में सपा छात्र सभा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

Hamari sevaye

लखनऊ। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में बुधवार को राजधानी लखनऊ में सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जन भवन के बाहर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

VK Finance

सपा नेत्री पूजा शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “अखिलेश यादव को रिहा करो” के नारे लगाए, जिससे जन भवन के आसपास का इलाका देर तक गूंजता रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का आरोप लगाया।

इस दौरान सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन जारी रहने पर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को बसों में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन को देखते हुए जन भवन और उसके आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सतर्कता के कारण स्थिति नियंत्रण में रही।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment