Editor

दस्तक अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,देखें वीडियो…

पहले भी हो चुका था हमला, समझौते के बाद फिर दबंगों ने किया वार

Hamari sevaye

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पिल्खिनी गांव में दस्तक अभियान के दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

VK Finance

जानकारी के अनुसार, घायल महिला का नाम पूनम है, जो पिल्खिनी गांव की निवासी हैं। उनके पति का नाम भूराराम बताया गया है। पूनम गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रूप में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को वह स्वास्थ्य विभाग के दस्तक अभियान के तहत क्षेत्र में कार्य कर रही थीं। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उन पर हमला कर दिया।

हमले में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, रास्ते में उनकी हालत अधिक बिगड़ने पर उन्हें मुरादीपुर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी एसआईआर के दौरान पूनम के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। अब दोबारा हुए हमले से गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टर : प्रमोद दुबे
सहयोगी : ताहिर भाई

खबर को शेयर करे

Leave a Comment