Editor

वाराणसी में करणी सेना और सवर्ण समाज का प्रदर्शन, SC/ST एक्ट और UGC के फैसलों के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Hamari sevaye

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में SC/ST एक्ट में सुधार और UGC के फैसलों के विरोध को लेकर करणी सेना और सवर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से केवल आश्वासन देने के बजाय उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग उठाई।

VK Finance

प्रदर्शन के दौरान जैसे ही लोगों का हुजूम कचहरी मुख्यालय की ओर बढ़ने लगा, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इलाके में भारी पुलिस बल और पुलिस वाहनों की तैनाती की गई, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की की स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेने की कार्रवाई भी शुरू की।

पुलिस की सख्ती के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते रहे। प्रदर्शन के चलते कचहरी क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार SC/ST एक्ट और UGC से जुड़े मुद्दों पर उनकी आपत्तियों पर विचार करे और ठोस समाधान निकाले।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment