Editor

पूर्वांचल में किसान कांग्रेस को नई कमान: डॉ. राम आधार जोसेफ बने पूर्वी जोन के प्रदेश अध्यक्ष, चंदौली में जश्न

Hamari sevaye

चंदौली(गणपत राय)। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता डॉ. राम आधार जोसेफ को उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद चंदौली समेत पूर्वांचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

VK Finance

डॉ. राम आधार जोसेफ तीन बार समाज सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। वह पूर्व पीसीसी सदस्य, राबर्ट्सगंज लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, चकिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी तथा सोनभद्र के जिला समन्वयक भी रह चुके हैं। उन्हें लंबे समय से किसान हितों की लड़ाई लड़ने वाले जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व से पूर्वांचल में किसान कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा तथा संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम आधार जोसेफ ने कहा कि “चंदौली धान का कटोरा है और किसानों के अधिकारों की लड़ाई पहले की तरह आगे भी पूरी मजबूती से लड़ता रहूंगा।”

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’, डॉ. नारायण मूर्ति ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, शशिनाथ उपाध्याय, विजय त्रिपाठी, शिवेंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment