Editor

मानसिक रूप से बीमार युवक को शिवपुर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

Hamari sevaye

वाराणसी। थाना शिवपुर क्षेत्र के गिलट बाजार चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानसिक रूप से बीमार एक गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

VK Finance

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 8:45 बजे विक्की कुमार पुत्र भोला प्रसाद, निवासी टुड्डी, जनपद सोनभद्र ने सूचना दी कि वह अपने 35 वर्षीय भाई लवकुश को उपचार के लिए गिलट बाजार स्थित न्यूरोलॉजिस्ट के पास लेकर आए थे। जांच के बाद लवकुश परिजनों से विवाद कर अचानक कहीं चले गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गिलट बाजार उपनिरीक्षक अमित सिंह ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सर्विलांस की सहायता से गुमशुदा के मोबाइल की लोकेशन प्राप्त कर सिगरा, भेलूपुर और लंका सहित विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन की गई। अंततः पुलिस टीम ने आवेदक विक्की कुमार के साथ मिलकर लवकुश को सकुशल बरामद कर लिया।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए लवकुश को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए शिवपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment