Editor

चालान के गुस्से में ई-रिक्शा चालक ने खुद पर डाला ऑयल, कोतवाली के बाहर आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप,देखें वीडियो…

Hamari sevaye

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली से कुछ ही दूरी पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा चालक ने कथित तौर पर चालान किए जाने की आशंका और नाराजगी में खुद पर ऑयल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते उसे रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

VK Finance

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पुलिस पर बेवजह चालान करने का आरोप लगाते हुए लगातार विरोध कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने ऊपर ऑयल डाल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। घटना को देखते ही यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान तुरंत सक्रिय हुए तथा युवक को पकड़कर आत्मदाह करने से रोक लिया।

इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ गंगाघाट कोतवाली ले गई। घटना के बाद कोतवाली परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समय रहते हस्तक्षेप होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment