Editor

वाराणसी में ओडिशा के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, डॉक्टरों ने अस्पताल में किया मृत घोषित

Hamari sevaye

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे ओडिशा के 54 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

VK Finance

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विश्वजी साहू (54) पुत्र लक्ष्मीकांत साहू, निवासी फिरंगिया थाना, जिला कंधमाल (ओडिशा) के रूप में हुई है। वह अपने करीब 94 सदस्यीय समूह के साथ 22 जुलाई को मंडुवाडीह स्थित होटल श्रीगो कंचन, विहार कॉलोनी में ठहरे थे।

गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथियों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, काशी विद्यापीठ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पुलिस को दोपहर करीब 12:40 बजे मिली। इसके बाद मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत बीमारी के कारण हुई प्रतीत हो रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment