Editor

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में सारनाथ पुलिस की बड़ी कामयाबी, आरोपी सूरज पटेल गिरफ्तार, किशोरी बरामद

Hamari sevaye

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

VK Finance

थाना प्रभारी सारनाथ पंकज त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पटेल (20 वर्ष), पुत्र उमाशंकर पटेल, निवासी हीरामणपुर, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे हीरामणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग किशोरी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार शर्मा, कांस्टेबल अशोक कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग किशोरी की बरामदगी संभव हो सकी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment