Editor

कैंट स्टेशन के सामने राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा

Hamari sevaye

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

VK Finance

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली कि कैंट स्टेशन के सामने पिलर नंबर 57 से 60 के बीच कुछ महिलाएं वहां से गुजरने वाले राहगीरों और आम लोगों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देश पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से मिली शिकायत सही पाई गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने मौके से करीब 42 वर्ष और 28 वर्ष की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थाना सिगरा में मु0अ0सं0 0327/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में हुई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उप निरीक्षक काजोल सिंह, महिला कांस्टेबल ऋतम्भरा यादव, कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, रिजर्व महिला कांस्टेबल छाया और रिजर्व महिला कांस्टेबल मंदाकिनी शामिल रहीं।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को परेशान करने और अश्लील गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment