Editor

चेक बाउंस मामले में फरार वारंटी आखिरकार गिरफ्तार, अचलगंज पुलिस ने दबोचा

Hamari sevaye

उन्नाव। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अचलगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से वांछित एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

VK Finance

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को उपनिरीक्षक मृत्युंजय बहादुर ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए रामबाबू (54 वर्ष) पुत्र छेदीलाल, निवासी ग्राम पोटरिहा, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, उन्नाव द्वारा केस संख्या 800/2026 एवं 802/2026 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था। दोनों मामले थाना कोतवाली सदर में दर्ज हैं। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment