Editor

कांवड़ यात्रा से पहले डीएम का एक्शन मोड, नाव से गंगाघाट का निरीक्षण कर दिए 3 दिन का अल्टीमेटम

Hamari sevaye

उन्नाव। कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उन्नाव जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेपी सिंह, एडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ सदर तहसील स्थित गंगाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नाव के माध्यम से गंगा तट का जायजा लेते हुए तैयारियों की वास्तविक स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी करने के सख्त निर्देश दिए।

VK Finance

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के सुरक्षित स्नान के लिए आरक्षित किए गए घाटों का निरीक्षण किया। डीएम ने शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था, निर्बाध बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों और राहत-बचाव टीमों की तैनाती की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करें। प्रशासन का लक्ष्य सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करना है, ताकि लाखों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment