Editor

LIVE VIDEO बनाकर युवक ने दी जान, पत्नी और रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप,देखें LIVE वीडियो..

Hamari sevaye

उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पवन राठौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले पवन ने अपने मोबाइल फोन से पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकॉर्ड किया। वायरल हो रहे वीडियो में उसने अपनी पत्नी और उसकी बुआ के बेटे को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

VK Finance

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मोबाइल फोन और वीडियो को जांच के दायरे में लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment