Editor

गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा और भक्ति का संगम, महंत विष्णु दास महाराज का हुआ पूजन-अर्चन

Hamari sevaye

चंदौली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पूज्य गुरु महंत विष्णु दास महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शिष्यों ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

VK Finance

पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने गुरु की आरती उतारी तथा उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। महंत विष्णु दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति ज्ञान, संस्कार और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने सभी से धर्म, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अनिल तिवारी, आतिथ्य नारायण सिंह, भोले सिंह, सचिन सिंह तथा गणपत राय सहित अनेक श्रद्धालु एवं शिष्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment